Breaking news:रायपुर में सनसनी: पंडरी में होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव, सिर पर चोट से हत्या का शक!

रायपुर | 29 सितंबर 2026 | मंगलवार सुबह -*

राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह-सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक कार शो रूम के पास होर्डिंग पोल में गमछे के फंदे से लटका अज्ञात युवक का शव मिला है।

सुबह लोगो ने शव लटका देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया, मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पंडरी पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची।

सिर पर चोट के निशान – मामला संदिग्ध:
पंचनामा के दौरान मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। आशंका है कि युवक की कहीं और हत्या कर सबूत मिटाने के लिए शव को होर्डिंग पोल से लटकाया गया हो।

मृतक की उम्र करीब 35 साल, अभी पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस का कहना है – पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि ये हत्या है या आत्महत्या।