समुंदर में 3000 करोड़ का जहर! ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद, 5 पाकिस्तानी दबोचे – कोस्ट गार्ड + ATS का सबसे बड़ा प्रहार*

भारतीय समुद्री सीमा में बड़ी कार्रवाई! #IndianCoastGuard ने #GujaratATS के साथ मिलकर लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में एक संदिग्ध ईरान की नाव (dhow) को रोका।

खेप: 526 किलो हेरोइन और मेथामफेटामाइन जब्त, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹3,000 करोड़ से ज्यादा आंकी गई है।

गिरफ्तार: 5 पाकिस्तानी नागरिक पकड़े गए।

कोस्ट गार्ड के अनुसार सटीक खुफिया जानकारी पर हवाई-समुद्री निगरानी के बाद 25 सितंबर को हॉट पर्स्यूट कर नाव को रोका गया। नाव, क्रू और जब्त माल को सशस्त्र सुरक्षा में मुंबई लाया गया है, जहां संयुक्त पूछताछ और कानूनी कार्रवाई चल रही है।

ICG ने कहा – ये मिशन Nasha Mukt Bharat Abhiyan को मजबूती देता है और दुश्मन सिंडिकेट की कमर तोड़ता है।