CG breaking:Keshakal Accident : निर्वाचन कार्य से लौट रहे कर्मचारी दर्दनाक हादसे का हुए शिकार, तीन शिक्षकों की मौत

    Toran Kumar reporter

    Chhattisgarh:कोंडागांव. राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक, बहिगांव के पास ट्रक और बोलेरो के बीच जबरदस्त टक्कर हुई है. इस हादसे में विधानसभा चुनाव कराकर मतपेटियां जमा करने के बाद कोंडागांव से लौट रहे तीन कर्मचारियों की मौत हो गई.

    इस हादसे में शिव नेताम शिक्षक बेड़मा, संतराम नेताम शिक्षक (अंचलापारा धनोरा ) और हरेंद्र उईके शिक्षक की मौत हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. मृतक शिव नेताम घंटों गाड़ी में ही फसा रहा, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. हादसे में घायल हरेंद्र उईके को केशकाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ा.

    मिली जानकारी के अनुसार केशकाल विधानसभा में चुनाव सम्पन्न कराकर तीनों शिक्षक ईवीएम जमा करने जिला मुख्यालय पहुंचे थे. ईवीएम जमा करने के बाद वहां से तीनों कर्मचारी अपने-अपने घर के लिए रवाना हुए. इस दौरान रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे 2 शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.