CG breaking news: प्रधान पाठक ने महिला बीईओ को पीटा, कार्यालय में घुसकर की गला दबाने की कोशिश वीडियो आया सामने

    Toran Kumar reporter

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे अभनपुर में महिला विकासखंड शिक्षा अधिकारी से मारपीट का मामला सामने आया है। सीआर मार्किंग करने को लेकर एक स्कूल के प्रधानपाठक ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। मामले की शिकायत पर आरोपी प्रधानपाठक को गिरफ्तार कर लिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला अभनपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का है। रसदा गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ प्रधान पाठक राजन बघेल अपने सर्विस बुक में मार्किंग को लेकर अभनपुर की बीईओ धनेश्वरी साहू के पास पहुंचे थे। जहां सीआर में मार्किंग को लेकर बीईओ और प्रधान पाठक में विवाद हो गया। विवाद ज्यादा बढ़ा, तो प्रधान पाठक ने महिला बीईओ की पिटाई की कर दी।

    सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विवाद के बाद दोनों के बीच मारपीट हो गई। बीईओ कार्यालय के कर्मचारियों ने किसी तरह से बीच बचाव किया। महिला अफसर की शिकायत पर प्रधान पाठक के खिलाफ FIR दर्ज की गयी, जिसके बाद अब प्रधान पाठक राजन बघेल को गिरफ्तार कर लिया गया है।