CG BREAKING:धमतरी में प्रार्थना सभा पर फिर बवाल!टीकरापारा में हिंदू संगठन का प्रदर्शन – मतांतरण का आरोप!*

    धमतरी में प्रार्थना सभा के विरोध में हिंदू संगठन लगातार प्रदर्शन करता रहा है। आज रविवार को एक बार फिर विरोध देखने को मिल रहा है।

    टीकरापारा स्थित प्रार्थना सभा के बाहर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है।

    कार्यकर्ताओं का आरोप है कि एक तो बिना परमिशन प्रार्थना सभा का आयोजन होता है और सभा की आड़ में मतांतरण का खेल चलता है।

    नायब तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं।

    मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। टिकरापारा स्थित एक आवासीय मकान में प्रार्थना सभा आयोजित हो रही थी, जिसमें करीब 25 लोग शामिल हुए थे। हिंदू जागरण मंच का दावा है कि सभा में शामिल सभी लोग हिंदू थे।

    सूचना मिलते ही संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते नारेबाजी होने लगी और इलाके में तनाव की स्थिति बन गई, जिसके बाद भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

    संगठन ने सवाल उठाया है कि आवासीय मकान में इस तरह की सभा किस अनुमति और नियम के तहत आयोजित की जा रही थी।

    जिस मकान में सभा हो रही है, वह आलोक मजूमदार का बताया जा रहा है। पुलिस ने मकान मालिक को नोटिस जारी किया है। इससे पहले भी नोटिस दिया गया था, लेकिन जवाब नहीं मिला था। अब प्रदर्शन के बाद पुलिस ने एक बार फिर नोटिस दिया है।

    हिंदू जागरण मंच ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में इससे भी बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।