BREAKING – FBI ने सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को टॉप 10 मोस्ट वांटेड में डाला

29 सितंबर 2026 | वाशिंगटन -*

अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने खूंखार गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को अपनी ‘टॉप 10 वॉन्टेड भगोड़ों’ की लिस्ट में 543वें अपराधी के तौर पर शामिल किया है।

FBI ने उस पर $1,000,000 (1 मिलियन डॉलर) तक का इनाम घोषित किया है।

FBI के अनुसार वह लॉरेंस बिश्नोई के ऑर्गनाइज़्ड क्राइम ग्रुप का उत्तरी अमेरिका का लीडर है। यह ग्रुप दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया और पूरे अमेरिका और कनाडा में हिंसक गतिविधियों में शामिल बताया जाता है – जिसमें टारगेटेड हत्या, शूटिंग, किडनैपिंग, फिरौती, हमला, ड्रग्स और हथियारों की तस्करी शामिल है।

FBI ने उसे “बेहद खतरनाक, हथियारबंद” बताया और कहा वह कैलिफ़ोर्निया और कनाडा के कई हिस्सों में रह रहा है। उस पर RICO साजिश, फिरौती और ड्रग्स के केस में 1 जुलाई 2026 को फेडरल वारंट जारी हुआ था।