राजस्थान के नागौर जिले के मारवाड़ मूंडवा कस्बे में UCO बैंक के ATM को उखाड़ने की बड़ी कोशिश नाकाम हो गई।
रात करीब 2 बजे दो बदमाश गैस कटर और औजार लेकर UCO बैंक के ATM में घुसे। मशीन में 16 लाख 900 रुपये कैश रखा था।
इसी दौरान बैंक के ई-सर्विलांस सिस्टम ने संदिग्ध हरकत का अलर्ट हेड ऑफिस भेज दिया। रात 2 बजकर 4 मिनट पर अजमेर रीजनल सुरक्षा अधिकारी गौतम नागर को सूचना मिली।
उन्होंने तुरंत ब्रांच मैनेजर सारिका चौधरी को बताया, जो बैंक के ऊपर ही क्वार्टर में रहती हैं। सारिका अपने पति के साथ मौके पर पहुंची, देखा शटर बंद और अंदर हलचल हो रही है, तो तुरंत बाहर से शटर लॉक कर दिया और पुलिस को फोन किया।
8 मिनट में पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों नकाबपोशों को अंदर से पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपी – मूंडवा निवासी भरत प्रजापत और बिहार निवासी कोमल कुमार राजपूत। भरत ढाबा चलाता है, कोमल वहीं काम करता है। उनके पास से गैस कटर बरामद हुआ।

