नई दिल्ली / 19 अक्टूबर 2026 – R Khulasa*
दिल्ली मेट्रो के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर CISF जवानों ने अपनी तेज कार्रवाई और सतर्कता से एक संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा।
जानकारी के अनुसार DMRC के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर तैनात अलर्ट CISF जवानों ने जब बैगेज स्क्रीनिंग की तो XBIS स्क्रीन पर एक बैग के अंदर संदिग्ध, घनी चीज दिखाई दी। जैसे ही सुरक्षाकर्मियों ने यात्री को रोकने की कोशिश की, यात्री घबराकर बैग छोड़कर भागने लगा।
तुरंत स्थिति को भांपते हुए CISF के जवानों ने तेज रिफ्लेक्स और आपसी तालमेल दिखाते हुए भाग रहे यात्री का पीछा किया और उसे एग्जिट गेट के पास पकड़ लिया।
फिलहाल यात्री को हिरासत में लेकर उसके बैग की गहन तलाशी ली जा रही है और संदिग्ध वस्तु की जांच की जा रही है। CISF ने मामले की सूचना दिल्ली पुलिस और संबंधित एजेंसियों को दे दी है।
CISF की इस त्वरित कार्रवाई की यात्रियों ने सराहना की है।

