भिलाई / दुर्ग – प्रदेश में हत्याओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी में मामूली विवाद ने 21 साल के युवक की जान ले ली।
पूरा मामला क्या है?
- मृतक: अंकित सिंह (21 साल), पिता नारायण सिंह, निवासी कैलाश नगर, भिलाई
- 25 सितंबर रात 11:30 बजे – अंकित अपना जन्मदिन दोस्तों के साथ सुंदर विहार फेस-2, ढांचा भवन के पास दुर्गा पंडाल गार्डन में मना रहा था।
- तभी उसका परिचित गोपी सरदार उर्फ गुरप्रीत सिंह अपने 3 साथियों के साथ पिकअप CG 07 DC 6706 में वहां पहुंचा।
- गोपी ने कहा – “एक और केक काटते हैं, चल थोड़ा दूर चल”
- इसी बात पर दोनों में गाली-गलौज और विवाद हो गया। दोस्तों ने बीच-बचाव कर दिया।
परिजनों का आरोप – सोची समझी हत्या:
परिजनों और करणी सेना का आरोप है कि विवाद के बाद गोपी बोलेरो पिकअप लेकर लौटा और अंकित को सामने से टक्कर मार दी, फिर गाड़ी बैक कर दोबारा कुचल दिया!
घायल अंकित को दोस्त चंदूलाल चंद्राकर स्मृति अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
थाने का घेराव, फिर गिरफ्तारी:
- शुरू में पुलिस ने BNS 105, 110 और 184 मोटर वाहन अधिनियम में केस दर्ज किया
- परिजनों और करणी सेना (अभिषेक सिंह) ने 27 सितंबर को जामुल थाने का घेराव किया और हत्या की धारा लगाने की मांग की
- दबाव के बाद पुलिस ने हत्या की धारा जोड़ी और 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया:
- गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (23)
- गुरप्रीत सिंह उर्फ गगन (24)
- मिलिंद साहू (21)
- शुभम शर्मा (21)
- पिकअप गाड़ी जब्त, चारों को जेल भेजा गया।

