गोरखपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 युवकों को कुचला। सीसीटीवी कैमरे में कैद वीडियो!

0
IMG_20240311_095828

UP.गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रामनगर चौराहे के पास रविवार की रात तेज रफ्तार कार चालक ने तीन व्यक्तियों को कुचल दिया। हादसे मे दो की मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद  चालक कार लेकर फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी है। 

मृतकों की पहचान गोरखनाथ के जाहिदाबाद निवासी मोइन (42) और अकील अहमद (38) के रूप में हुई है जबकि ताहिर की हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक, जाहिदाबाद निवासी तीनों एक साथ ही रविवार की रात खाना खाने के बाद चौराहे पर पैदल ही टहल रहे थे। सुनसान रोड पर पीछे से तेज रफ्तार में आई एक कार ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। 

टक्कर इतना तेज थी कि तीनों हवा में फुटबॉल की तरह उड़ कर ज़मीन पर गिरे और दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा घायल हो गया। सूचना पर आई पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। पुलिस सीसीटीवी देखने के साथ ही नंबर के आधार पर शहर में नाकाबंदी करके चेकिंग शुरू कर दी, लेकिन देर रात तक चालक पकड़ में नहीं आया।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, एक घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार चालक की तलाश की जा रही है, जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed