बेटियों के सामने पिता की पीट-पीटकर हत्या – सीतापुर के लुधौरा में दिल दहला देने वाली वारदात

उत्तर प्रदेश – Sitapur के कमलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम लुधौरा में गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे 35 वर्षीय मनोज गौतम (पुत्र रामभरोसे रैदास) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

जानकारी के अनुसार मनोज कमलापुर बाजार से अपनी 10 वर्षीय बेटी संध्या के साथ घर लौट रहे थे। गांव में हाईवे पर पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही शुभम कुमार, दंत कुमार, नरेंद्र कुमार और उनकी पत्नियां कल्पना-सुनीता ने उन्हें घेर लिया।

आरोप है कि सभी ने लाठी-डंडों से मनोज पर हमला कर दिया। मृतक की पत्नी गुड़िया और बच्चियां हाथ जोड़कर छोड़ने की विनती करती रहीं, लेकिन बदमाशों को रहम नहीं आया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी भाग गए।

घायल मनोज को पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमंडा ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रास्ते में ही मौत हो गई थी।

पुरानी रंजिश:
बताया जा रहा है कि 2019 में मनोज ने आरोपियों पर SC-ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था, उसी को लेकर रंजिश चल रही थी। बुधवार शाम मनोज और उसकी पत्नी में झगड़ा हुआ था, आरोपियों को लगा कि मनोज उन्हें गालियां दे रहा है।

पुलिस कार्रवाई:
SP अंकुर अग्रवाल ने बताया – 2 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। परिजनों की तहरीर पर FIR दर्ज की जा रही है।


Warning: ini_set(): open_basedir restriction in effect. File() is not within the allowed path(s): (/home/wepnexco/:/tmp:/var/tmp:/opt/alt/php81/usr/share/pear/:/dev/urandom:/usr/local/lib/php/:/usr/local/php81/lib/php/) in /home/wepnexco/domains/rkhulasa.com/public_html/wp-blog-header.php on line 24