CG NEWS:जरूरतमंदों को आर्थिक मदद का झांसा देकर धोखाधड़ी, 10 लाख की 9 सामग्री के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। चौकी स्मृतिनगर पुलिस ने फाइनेंस के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 10 लाख रुपये कीमत की 8 गाड़ियां और 1 वॉशिंग मशीन समेत 9 नग मसरूका बरामद की गई है।
प्रार्थी मनीष डहेरवाल 32 वर्ष निवासी भिलाई ने 21.09.2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने आर्थिक लाभ का लालच देकर उनके और परिचितों के नाम पर वाहन और सामग्री फाइनेंस कराई। शिकायत पर थाना सुपेला के अपराध क्रमांक 1408/2026 धारा 318(4), 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी जरूरतमंद लोगों को निशाना बनाते थे। डाउन पेमेंट खुद करने और EMI भरने का झांसा देकर उनके नाम पर फाइनेंस कराते थे, फिर वाहनों और सामान को कम कीमत पर बेचकर रकम आपस में बांट लेते थे।
गिरफ्तार आरोपी जसमीत सिंह उर्फ प्रिंस 28 वर्ष निवासी कैलाश नगर जामुल और भोजराज राय उर्फ भोजू 26 वर्ष निवासी कोहका भिलाई हैं। पुलिस शेष मसरूका और अन्य जुड़े लोगों की तलाश कर रही है।


Warning: ini_set(): open_basedir restriction in effect. File() is not within the allowed path(s): (/home/wepnexco/:/tmp:/var/tmp:/opt/alt/php81/usr/share/pear/:/dev/urandom:/usr/local/lib/php/:/usr/local/php81/lib/php/) in /home/wepnexco/domains/rkhulasa.com/public_html/wp-blog-header.php on line 24