छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के छुरिया थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 लोगों की मौत हो गई।

Road Accident:छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के छुरिया थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार शाम शिकारीमहका-भोलापुर मार्ग पर हुआ।बताया जा रहा है कि भाई अपनी दोनों शादीशुदा बहनों को भाई-बहन त्योहार की शॉपिंग कराने छुरिया लेकर गया था। शाम को तीनों बाइक से गांव गहिराभेड़ी लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, जबकि स्कॉर्पियो सड़क किनारे खेत में पलट गई। स्कॉर्पियो में सवार एक बुजुर्ग की भी हादसे में मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक, अंधेरा और तेज रफ्तार हादसे की वजह मानी जा रही है। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं और घर लौट रही दोनों बहनों के साथ उनका भाई भी हमेशा के लिए परिवार से बिछड़ गया।


Warning: ini_set(): open_basedir restriction in effect. File() is not within the allowed path(s): (/home/wepnexco/:/tmp:/var/tmp:/opt/alt/php81/usr/share/pear/:/dev/urandom:/usr/local/lib/php/:/usr/local/php81/lib/php/) in /home/wepnexco/domains/rkhulasa.com/public_html/wp-blog-header.php on line 24