रायपुर:पूर्व विधानसभा अध्यक्ष BJP के वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक के साथ लूटमॉर्निंग वाक पर निकले थे dharam_kaushikतभी बाइक सवार लुटेरे उनका फोन छीनकर हुए फरार

राजधानी रायपुर में हाई अलर्ट के बीच पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक के साथ लूट की घटना हुई है. बताया जा रहा है कि जब वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. तभी उनके साथ लूट की घटना हुई है. मामले में के बाद पुलिस एक्टिव हो गई है और बदमाशों की तलाश शुरू की गई है. बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के चलते रायपुर में फिलहाल हाई अलर्ट जारी है.

मामला रायपुर के भारत माता चौक में शंकर नगर के पास का बताया जा रहा है. यह इलाका सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आता है. बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक अपने आवास से सुबह के वक्त मॉर्निंग वाक पर निकले थे. इसी दौरान बाइक सवार लुटेरे उनका फोन छीनकर मौके से फरार हो गए. सबकुछ बहुत तेजी से हुआ है. जिसे धरमलाल कौशिक कुछ समझ नहीं पाए. वह अकेले ही मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. ऐसे में उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है. जिसके बाद जांच शुरू हो गई है. यह इलाका रायपुर का अहम क्षेत्र माना जाता है. 

रायपुर पुलिस घटना के बाद मौके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. बताया जा रहा है कि बदमाश तेजी से मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए. वहीं पुलिस ने मौके पर सिक्योरिटी भी बढ़ा दी है. धरमलाल कौशिक हर दिन की तरह की मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. ऐसे में पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. 

बिल्हा से विधायक हैं धरमलाल कौशिक


Warning: ini_set(): open_basedir restriction in effect. File() is not within the allowed path(s): (/home/wepnexco/:/tmp:/var/tmp:/opt/alt/php81/usr/share/pear/:/dev/urandom:/usr/local/lib/php/:/usr/local/php81/lib/php/) in /home/wepnexco/domains/rkhulasa.com/public_html/wp-blog-header.php on line 24