मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती आज फुटपाथ पर पोहा बेचती नज़र आईं, जिससे लोग हैरान रह गए. वह अतिक्रमण हटाने से प्रभावित दुकानदारों के समर्थन में उतरी थीं. Video

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती आज फुटपाथ पर पोहा बेचती नज़र आईं, जिससे लोग हैरान रह गए. वह अतिक्रमण हटाने से प्रभावित दुकानदारों के समर्थन में उतरी थीं. उमा भारती ने दुकानदारों की दुकानें फिर से लगवाकर प्रशासन के कदम की निंदा की और कहा कि ‘हाथ ठेले वाले गरीब रोज कमाकर अपना परिवार चलाते हैं’

जानकारी के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मंगलवार की सुबह टीकमगढ़ में सड़क किनारे एक हाथ-ठेला लगाया और पोहा-जलेबी बेची। उन्होंने उन छोटे दुकानदारों को वापस बुलाया, जिन्हें एक दिन पहले हटा दिया गया था, ताकि वे अपने ठेले फिर से लगा सकें। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि वे गरीबों की रोजी-रोटी न छीनें। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, सोमवार को नगर पालिका, एसडीएम और तहसीलदार की टीम ने सिविल लाइन रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। इस दौरान जेसीबी से कई छोटी दुकानें और हाथठेले हटा दिए गए थे। उमा भारती ने इस कार्रवाई का विरोध किया था और छोटे दुकानदारों को हटाने को गलत बताया था। इसी को लेकर मंगलवार सुबह वे सिविल लाइन रोड स्थित बंगले से निकलकर हाथठेले पर पहुंचीं। यहां खुद पोहा-जलेबी बेचकर दुकानदारों का समर्थन किया। उन्होंने हाथठेला वालों से दोबारा सड़क किनारे ठेले लगाने को कहा।

दुकानदारों को परेशान न करे प्रशासन

उमा भारती ने कहा कि पार्षदों ने पहले स्थान चिह्नित करने को कहा था। तीन-चार स्थान भी बताए थे। प्रशासन पहले दुकानों के लिए जगह दे, बाद में हटाए। उन्होंने हटाए गए दुकानदारों से अपील की कि वे वापस आएं और यहीं दुकानें लगाएं, मैं उनके साथ हूं। उनके ठेलों को यहां से नहीं हटने दिया जाएगा। उमा भारती से पूछा गया कि क्या उन्होंने प्रशासन से बात की है। उन्होंने कहा कि मुझे अभी इसका पता चला है। मैं अभी प्रशासन से बात करूंगी। सभी के ठेले वापस यहां लगाए जाएंगे।

Categories MP

Warning: ini_set(): open_basedir restriction in effect. File() is not within the allowed path(s): (/home/wepnexco/:/tmp:/var/tmp:/opt/alt/php81/usr/share/pear/:/dev/urandom:/usr/local/lib/php/:/usr/local/php81/lib/php/) in /home/wepnexco/domains/rkhulasa.com/public_html/wp-blog-header.php on line 24