Raipur crime:रायपुर के रेलवे स्टेशन में:राजधानी में खुलेआम हुई चाकूबाजी, एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर किया वार, सामने आया CCTV फुटेज

Toran Kumar reporter

राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन परिसर में चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दोस्त के पैसे लेकर दूसरे दोस्त ने बिना बताए बाल कटवा लिए और इसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद में दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त को चाकू मार दिया और फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक देर शाम स्टेशन परिसर में मंदिर के पास चार दोस्त शिवकुमार साहु, रामकुमार साहु, अनिकेत साहु और लक्की यादव जयपुर से रायपुर ट्रेन से उतरे थे और उन्हें दूसरी ट्रेन से जांजगीर जाना था, लेकिन ट्रेन में समय होने के कारण स्टेशन के बाहर आये और पीड़ित ने आरोपी लक्की यादव से 500 रुपए लेकर बाल कटवा लिए।

घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Raipur: इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। लक्की यादव शिवकुमार को गालियां देने लगा और इसी बीच मारपीट होने लगी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, आरोपी लक्की यादव ने अपने पास रखे चाकू से शिवकुमार साहु के जांघ पर वार कर दिया और फरार हो गया। स्टेशन परिसर में हुई चाकूबाजी का सीसीटीवी सामने आया है। फिलहाल जीआरपी थाना पुलिस ने घायल शिवकुमार साहु को मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया और चाकूबाजी की धाराओ में मामला दर्जकर फरार आरोपी लक्की यादव की तलाश शुरू कर दी है।


Warning: ini_set(): open_basedir restriction in effect. File() is not within the allowed path(s): (/home/wepnexco/:/tmp:/var/tmp:/opt/alt/php81/usr/share/pear/:/dev/urandom:/usr/local/lib/php/:/usr/local/php81/lib/php/) in /home/wepnexco/domains/rkhulasa.com/public_html/wp-blog-header.php on line 24