छत्तीसगढ़ के राजनांदगाँव लोकसभा सीट से bhupeshbaghel 8 हज़ार वोटों से आगे चल रहे है।

नई दिल्ली। Rajnandgaon Lok Sabha Chunav Result 2024: छ्त्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट की गिनती वीआईपी सीटों में होती है। इस हाई प्रोफाइल सीट से निवर्तमान सांसद संतोष पांडेय हैं। बीजेपी ने एक बार फिर से उन पर भरोसा जताया है। कांग्रेस ने यहां पर बड़ा दांव चलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मैदान में उतार दिया है।

राज्य के हालिया विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस लोकसभा चुनाव में वापसी करना चाहेगी। पार्टी ने भूपेश बघेल को मैदान में उतारकर उन्हें लोकसभा भेजने की तैयारी की है। साथ ही उसे उम्मीद है कि भूपेश बघेल जैसे बड़े चेहरे का प्रभाव आस-पास की सीटों पर भी पड़ेगा और पार्टी को उसका लाभ मिलेगा।

2019 में क्या रहा था परिणाम
राजनंदगांव में 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के संतोष पांडेय ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस के भोला राम साहू को हराया था। बीजेपी ने इस बार भी संतोष पांडेय के चेहरे पर भरोसा जताया है। बता दें कि राजनांदगांव लोकसभा सीट पर इस बार दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को मतदान हुआ है। इस लोकसभा सीट पर कुल 1716459 मतदाता हैं। इनमें 859149 पुरुष जबकि 857304 महिला मतदाता शामिल हैं।


Warning: ini_set(): open_basedir restriction in effect. File() is not within the allowed path(s): (/home/wepnexco/:/tmp:/var/tmp:/opt/alt/php81/usr/share/pear/:/dev/urandom:/usr/local/lib/php/:/usr/local/php81/lib/php/) in /home/wepnexco/domains/rkhulasa.com/public_html/wp-blog-header.php on line 24