
दंतेवाड़ा: Naxaliyo ke Surang ka Video viral प्रदेश के बीजापुर जिले में मंगलवार को एक बार फिर नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है। नक्सली अटैक के दौरान डीआरजी के 3 जवान शहीद हो गए और 14 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर नक्सलियों का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां जवानों को नक्सलियों द्वारा खोदी गई सुरंग मिला है। जो गाजा में बनी हमास के सुरंगो से मेल खाती है।
अबूझमाड़ में नक्सलियों का यह सुरंग देखकर दंग रह जाएंगे आप
— Bastar Talkies (@BastarTalkies) January 30, 2024
बस्तर में जवान माओवादियों पर लगातार अटैक कर रहे हैं। अबूझमाड़ में माओवादियों ने अपने लीडरों को सुरक्षित रखने के लिए जो सुरंग बनाया है वो देखकर आप चौंक जाएंगे। :@ranutiwari_17 pic.twitter.com/bn3I5zkDdA
डीआरजी ने नक्सलियों द्वारा बनाए गए सुरंग को ध्वस्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि करीब 20 मीटर लंबी चौड़ी यह सुरंग को टेकलगुड़ेम अटैक के बाद छिपने के लिए बनाई थी। जिसके बाद जवानों ने इस सुरंग को ध्वस्त कर दिया है। सुरंग का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।