Yogi vs Akhilesh:बड़ा हसीन है उनकी जुबान का जादू, लगा के आग…`, CM योगी ने विधानसभा में किसके लिए पढ़ा शेर….video

    लखनऊ: उत्तरप्रदेश विधानसभा के शीतसत्र के आखिरी दिन सीएम योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बीच वार-पलटवार देखने को मिला. नेता प्रतिपक्ष के सवालों का  नेता सदन ने चुनचुनकर जवाब दिया. इस दौरान सीएम योगी शायराना अंदाज में भी सपा प्रमुख पर हमला बोला. उन्होंने जैसे ही काका हाथरसी की कविता पढ़कर सपा पर तंज कसा, वैसे ही सदन भी ठहाकों से गूंज उठा. अखिलेश यादव भी इस दौरान मुस्कुराते हुए नजर आए. 

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ”बड़ा हसीन है उनकी जुबान का जादू, लगा के आग बहारों की बात करते हैं. जिन्होंने रात में बेखौफ बस्तियां लूटीं,वही नसीब के मारों की बात करते हैं.”