Breaking news::छत्तीसगढ़ में आश्रम समिति और ग्रामीणों के बीच विवाद, कई लोगों को आई चोटें, गांव में भारी तनाव का माहौल…

    Toran Kumar reporter

    कवर्धा. गांधी सेवा आश्रम समिति व ग्रामीणों के बीच जमीन को लेकर उपजे विवाद से गांव में तनाव का माहौल है. 42 एकड़ जमीन को लेकर विवाद उपजा है. इस दौरान कई लोगों को चोटें आई है. लाठी, डंडे व पत्थरबाजी भी की गई है.

    यह मामला पंडरिया थाना के ग्राम नरसिंगपुर का है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है. बता दें कि 42 एकड़ जमीन का मामला एसडीएम कोर्ट में चल रहा है. इस मामले को लेकर ग्रामीण गांधी सेवा आश्रम समिति के खिलाफ उग्र हो गए हैं.