UP:मुरादाबाद जनपद में 15 हज़ार की घूस लेते जवान कौशल गिरफ्तार मुकदमे से नाम निकालने के नाम पर मांगी रकम पीड़ित का आरोप उप निरीक्षक ने की थी रुपए की मांग। Video

    Toran Kumar reporter

    मुरादाबाद में एंटी करप्शन टीम ने बिलारी थाने में तैनात सिपाही कौशल कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उसके और स्थानीय दरोगा के खिलाफ कुंदरकी थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी सिपाही केस से नाम निकलवाने के लिए पीड़ित से 15 हजार रुपये मांग रहा था।

    मुरादाबाद से आई एंटी करप्शन टीम ने बिलारी थाने में सिपाही को एक ग्रामीण से रिश्वत लेते पकड़ लिया। आरोपी 2011 बैच का सिपाही और मेरठ का रहने वाला है। टीम सिपाही को पकड़कर अपने साथ ले गए। भ्रष्टाचार मामले में बिलारी थाने में तैनात दरोगा के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसी के कहने पर सिपाही ने पैसे की मांग की थी।