CG.CRIME:बिलासपुर कोटा में सरेआम चाकूबाजी युवक की मौत..में युवक को चाकू मारने का LIVE VIDEO

0
IMG-20240925-WA0040

Sheikh Irfan reporter

बिलासपुर में फिर से चाकूबाजी की वारदात हुई। जिले के कोटा स्थित एक होटल के सामने कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ था। मारपीट के बीच युवक ने चाकू से दूसरे युवक पर वार कर दिया। युवक की हालत गंभीर है, चाकूबाजी में उसकी आंतें बाहर आ गई हैं

वारदात रविवार दोपहर को हुई जिसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। युवतियों से छेड़छाड़ और गाड़ी की चाबी छीनने को लेकर चाकूबाजी की बात सामने आई है। फिलहाल गंभीर रूप से घायल युवक को सिम्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

चाबी छीनने से शुरू हुआ विवाद

रविवार की दोपहर दीपांशु साहू(23) दोस्तों के साथ पेंडारी गया था। इसी दौरान उसके दोस्त हर्ष साहू ने उसे कॉल किया। उसने बताया कि कुछ युवकों ने गनियारी के पास उसकी बाइक की चाबी छीन ली है।

इस पर दीपांशु अपने तीन दोस्तों के साथ गनियारी पहुंचा। गनियारी पहुंचने पर दीपांशु को पता चला कि चाबी लूटने वाले कोटा की ओर भाग निकले हैं।

दीपांशु दोस्तों के साथ चाबी छीनने वाले युवकों के पीछे गया। कोटा के मौहारखार स्थित होटल 24 कैरेट के सामने पहुंचते ही चाबी लूटने वालों के साथ दीपांशु, हर्ष और उनके दोस्तों की हाथापाई हो गई।

मारपीट के दौरान दीपांशु को गोदा चाकू

मारपीट के बीच किसी ने दीपांशु को चाकू मार दिया। इसके बाद लहूलुहान युवक को छोड़कर हमलावर वहां से भाग निकले। दोस्तों ने घायल दीपांशु को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की टीम तत्काल अस्पताल पहुंच गई। तब तक डॉक्टरों ने घायल को सिम्स रेफर कर दिया था।

वीडियो में कुछ युवतियां भी दिखीं

पुलिस ने घायल दीपांशु के दोस्तों से पूछताछ की है। जांच के दौरान पता चला कि हमलावर युवक अपनी स्कूटी मौके पर ही छोड़कर भाग निकले।

पुलिस ने स्कूटी जब्त कर ली है। इसके आधार पर हमलावर युवकों की पहचान कर 3 आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया है।

वीडियो में कुछ युवतियां भी दिखाई दे रही हैं। फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल के बाद विवाद की वजह समेत बाकी खुलासा करने की बात कह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed