शाहपुरा, राजस्थान: जयपुर-दिल्ली राजमार्ग पर एक बस के हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से उसमें आग लग जाने से दो लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

    जयपुर: राजस्थान में सवारी बसों में आग लगने का एक और मामला सामने आया है। इस बार वाकया राजधानी जयपुर के पास स्थित शाहपुर का है। यहां मजदूरों से भरी एक बस सड़क के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई, नतीजतन बस में आग लग गई। इस घटना के बाद बस में चीख पुकार मच गई।

    इस हादसे में बस सवार दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 12 गंभीर तौर पर झुलस गए है। कड़ी मशक्कत के बाद मजदूरों को बस से बाहर निकाला गया और फिर सभी को सवाई मानसिंग अस्पताल (एसएमएस) में दाखिल कराया गया। किसी भी तरह की अनहोनी को देखते हुए प्रशासन ने एसएमएस अस्पताल में पहले से ही है अलर्ट जारी कर दिया था, लिहाजा बिना समय गंवाएं सभी का उपचार शुरू किया गया।

    जानकारी के मुताबिक़ सभी मजदूर यूपी से बस में सवार होकर आ रहे थे। इसी दौरान शाहपुरा इलाके के कच्चे रास्ते पर पहुंची तो वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार के चपेट में आ गई। देखते ही देखते बस आग की लपटों में घिर गई। बहरहाल पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।