ये इलाका हमारा है, यहां से निकल जाओ, वरना…’, अमानतुल्लाह खान ने पुलिस को दी थी धमकी, वांटेड बदमाश को छुड़वाया

    Toran Kumar reporter

    Amanatullah Khan: आम आदमी पार्टी के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान का विवादों से पुराना नाता रहा है लेकिन इस बार उन पर ऐसे आरोप लगे हैं जिनको लेकर उन्हें लंबी जेल यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आप विधायक पर आरोप है कि क्राइम ब्रांच ने बीते सोमवार को जामिया इलाके में हत्या की कोशिश के आरोपी शाबाज खान को पकड़ने के लिए अभियान चलाया था। इस दौरान अमानतुल्लाह खान के समर्थकों ने पुलिस कार्रवाई में बाधा डाली, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया और शाबाज खान मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने आप विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उनकी तलाश शुरू कर दी।

    ये कोई पहला मामला नहीं है जो अमानतुल्लाह खान के खिलाफ के खिलाफ दर्ज किया गया हो, इससे पहले 25 और मामले हैं, जिनमें आप विधायक आरोपी हैं। ये अमानतुल्लाह पर दर्ज मामलों की लिस्ट है, इन्ही 25 मामलों को आधार बना कर दिल्ली पुलिस अमानतुल्लाह खान पर मकोका लगाने की तैयारी कर रही है

    अमानतुल्लाह खान पर इन धाराओं में FIR

    अमानतुल्लाह खान पर बीएनएस की धारा 191(2), 190, 221, 121(1), 132, 351(3), 263, 111 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से कई धाराएं गैर-जमानती हैं। पुलिस का कहना है कि विधायक पर भीड़ जुटाकर माहौल बिगाड़ने और गैरकानूनी सभा में शामिल होने के आरोप हैं। दिल्ली क्राइम ब्रांच की शिकायत पर जामिया नगर थाने में विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ हमला करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

    क्या है AAP विधायक पर आरोप?

    दरअसल, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बीते सोमवार को जामिया इलाके में हत्या की कोशिश के आरोपी शाबाज खान को पकड़ने के लिए अभियान चलाया था। इस दौरान अमानतुल्लाह खान के समर्थकों ने पुलिस कार्रवाई में बाधा डाली, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया और शाबाज खान मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने आप विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उनकी तलाश शुरू कर दी। दिल्ली पुलिस का कहना है कि अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी किसी भी वक्त हो सकती है। पुलिस उनकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।