छत्तीसगढ़ के भिलाई में रिकेश सेन.विधायक जी की गुंडागर्दी देखने को मिली है, वैशाली नगर के विधायक का विरोध कर रहे ग्रामीण का पकड़ा “जबड़ा” !!.viral video

    Tarun Kumar reporter

    वीडियो में नेताजी जबड़ा पकड़कर एक ग्रामीण को धमकाते हुए देखे जा सकते हैं। जब युवक उनकी बात नहीं सुनता है तो वह जोर से डांट भी रहे हैं !!

    छत्तीसगढ़ के भिलाई में विधायक जी की दबंगई देखने को मिली है। वैशाली नगर से विधायक रिकेश सेन ने विरोध कर रहे लोगों को धमकाया। इस दौरान उन्होंने एक व्यक्ति का जबड़ा भी पकड़ लिया। इसके बाद भी वह व्यक्ति चुप नहीं हुआ तो जोर-जोर से डांटने लगे। इस दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। हालांकि, विधायक जी की तरफ से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है !!

    कुरूद गांव के लोग नकटा तालाब के नामकरण को लेकर विरोध कर रहे थे। इस तालाब का नाम बिहार की लोकप्रिय गायिका स्वर्गीय शारदा सिन्हा के नाम पर रखा गया है। गांव के लोग इसका विरोध कर रहे थे। इन्हीं लोगों को समझाते हुए विधायक जी ने एक व्यक्ति का जबड़ा पकड़ लिया !!