Srinagar News:किरेन रिजिजू और उनकी टीम ने बचाई दो लोगों की जान, नदी में गिर गया था वाहन..देखिए..video

rkhulasa-26-08-25-15-38-01

श्रीनगर : केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो लेह-लद्दाख के द्रास का है। वीडियो में दिख रहा है कि एक तेज बहाव वाली नदी में एक कार पलटी पड़ी है। उस कार के ऊपर खड़े दो शक्स मदद मांग रहे हैं। वहीं किनारे खड़े किरेन रिजिजू और उनकी टीम उनकी मदद करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि यह कार नदी में जा गिरी, उसी दौरान वहां से किरेन रिजिजू का काफिला गुजर रहा था। उनकी नजर पड़ी और उन्होंने अपने काफिले में रोककर उन राहगीरों की जान बचाई।

किरेन रिजिजू ने अपने ‘X’ हैंडल से यह वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि उनका काफिला द्रास जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। द्रास पहुंचने से पहले, हमारे काफिले के ठीक आगे एक गाड़ी नदी में गिर गई। किस्मत से, हम समय पर पहुंच गए और दोनों लोग बच गए।

ऐसे बचाई जान

वीडियो में दिख रहा है कि नदी के बीच में एक कार पड़ी है। उसके ऊपर दो लोग खड़े हैं। एक मदद के लिए किसी को फोन लगा रहा है। दूसरा अपना हाथ पकड़े खड़ा है। किरेन रिजिजू की टीम पूछती है कैसे गिरे? ब्रेक फेल हुआ क्या? हाथ में चोट लगी है? लाल जैकेट पहने किरेन रिजिजू नीचे उतरने की कोशिश करते हैं लेकिन उनकी टीम उन्हें रोक लेती है।

टीम के लोग पूछे हैं रस्सी है क्या? जब तक साथ में मौजूद पुलिसवाले एंबुलेंस और रेस्क्यू करने के लिए रेस्क्यू टीम बुलाते हैं। हालांकि समय रहते दोनों को नदी से सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया।

सोनमार्ग पहुंचे थे किरेन रिजिजू

किरेन रिजिजू सोमवार को जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में मिले शानदार स्वागत और अनुभव की भी बात की। उन्होंने गांदरबल और करगिल के जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने गाइड, मोहम्मद सिदिक मीर को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास हो रहा है। रिजिजू ने ‘X’ पर लिखा कि करगिल जाते समय सोनमर्ग में यादगार पल बिताए।

You may have missed