
मध्य प्रदेश के रीवा से खौफनाक खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी ही सौतन पर चाकू लेकर टूट पड़ी और अधमरा कर दिया। चौंकाने वाली बात ये है कि ये घटना दीपावली के दिन हुई। सौतन पर महिला ने चाकू से इतने वार किए कि देखने वालों की रूह कांप उठी। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद महिला ने चाकू से सौतन पर हमला कर दिया।
मामला रीवा जिले के त्यौंथर तहसील के सोहागी थाना क्षेत्र का है। दीपावली के दिन एक सौतन ने पति की पहली पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इसका किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो वायरल हो रहा है। वीडियो इतना भयावह और खौफनाक है कि हम उसे दिखा ही नहीं सकते। चाकू के वार से घायल महिला को जिसने भी देखा, उसके रोंगटे खड़े हो गए।
खौफनाक मंजर देख कांप उठी रूह
दोनों के बीच विवाद किसी वजह से हुआ था। विवाद के बाद दोनों के बीच इस कदर लड़ाई हुई कि मामला गंभीर हो गया। सौतन चाकू लेकर पति की पहली पत्नी पर हमला कर दिया। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस भी मंजर देखकर हैरान रह गई।
पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया और पीड़ित को अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि रामबाबू वर्मा नाम का शख्स फरियादी है। उसका कहना है कि पहली पत्नी की तबीयत ठीक ना होने पर उसने दूसरी शादी की थी लेकिन पहली पत्नी और दूसरी पत्नी के बीच विवाद होता रहता था।
31 अक्टूबर को यह विवाद इस कदर बढ़ गया कि दूसरी पत्नी ने पहली पर सब्जी काटने वाली चाकू से हमला कर दिया और इसमें पहली पत्नी बुरी तरह घायल हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने जा रही है।