एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।*
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नशीले पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
सूचना प्राप्त हुई कि गोलबाजार क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री बाजार रोड से लोहार गली होते हुए मोतीबाग चौक की ओर दो व्यक्ति स्कूटी क्र. CG-04-NV-7257 में अपने पास प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप रखकर बिक्री करने ले जा रहे हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा व्यक्तियों एवं वाहन की पतासाजी करते हुए वाहन एवं व्यक्तियों को चिन्हित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम सूरज श्रीवास एवं मोहम्मद आरिफ होना बताया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली सिरप Codeine Phosphate Triprolidine Syrup बरामद की गई।
उक्त प्रतिबंधित सिरप रखने एवं विक्रय करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 28 नग Codeine Phosphate Triprolidine Syrup ONEREX Cough Syrup (100 ML प्रति सिरप मात्रा), जिसकी कीमत ₹201.50/- प्रति सिरप एवं कुल कीमत ₹5,642/- है, तथा एक दोपहिया मोपेड NTORQ क्र. CG-04-NV-7257 व 02 नग मोबाइल, जुमला कीमती लगभग ₹70,000/- जप्त किए गए।
आरोपियों के विरुद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 139/2026, धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।
प्रकरण में प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के स्रोत, आपूर्ति श्रृंखला एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
01. सूरज श्रीवास पिता स्व. संतोष श्रीवास, उम्र 27 वर्ष, नंदी चौक, मनीष पान ठेला के बाजू, थाना टिकरापारा, रायपुर।
02. मोह. आरिफ पिता स्व. नूर मोहम्मद, उम्र 36 वर्ष, पता नयापारा, शंकर चौक, सुलभ के पास, थाना गोलबाजार, रायपुर।

