रायपुर पुलिस ने कैसे ढूंढा:मौदहापारा थाना क्षेत्र में गुमशुदगी दर्ज होते ही साइबर सेल और मौदहापारा की जॉइंट टीम ने टेक्निकल एनालिसिस शुरू किया। लोकेशन ट्रेस होते ही पता चला बच्चा मध्यप्रदेश की तरफ जा रही ट्रेन में है।
रायपुर कमिश्नरेट ने तुरंत MP के GRP/RPF से कोऑर्डिनेट किया और चलती ट्रेन में घेराबंदी कर बच्चे को सुरक्षित उतार लिया। जशपुर और दुर्ग में पहले भी इसी तरह चलती ट्रेन से नाबालिगों को बचाया गया है – CCTV और मोबाइल टावर लोकेशन से ट्रैक करना अब पुलिस की मुख्य रणनीति बन गई है।
जीशान अब सुरक्षित है और परिजनों को सौंपा जा रहा है। सुरक्षित बचपन के लिए रायपुर पुलिस का ये ऑपरेशन वाकई सराहनीय है।


