रायपुर में गरबा पर संग्राम! पितृपक्ष में गरबा आयोजन से भड़का बजरंग दल, VIP रोड के 2 बड़े होटलों में हल्लाबोल*छत्तीसगढ़ बजरंग दल

रायपुर।* राजधानी रायपुर में पितृपक्ष के दौरान गरबा आयोजन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। VIP रोड स्थित दो बड़े होटल – वुड क्रिस्टल और श्रीजी इन होटल में गरबा आयोजन की तैयारी चल रही थी, जिस पर छत्तीसगढ़ बजरंग दल ने कड़ी आपत्ति जताई है।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक पितृपक्ष चल रहा है, जो हिंदू परंपरा में पूर्वजों को याद करने और श्राद्ध का पवित्र समय माना जाता है। इस दौरान शुभ और उत्सव वाले आयोजन नहीं किए जाते। इसके बावजूद VIP रोड के दो नामी होटलों में गरबा की तैयारी और बुकिंग शुरू होने की खबर सामने आई।

बजरंग दल का विरोध:

  • बजरंग दल के पदाधिकारियों ने दोनों होटलों में जाकर आयोजकों से सवाल-जवाब किया
  • संगठन का कहना है – “पितृपक्ष में गरबा जैसे नाच-गाने के कार्यक्रम सनातन परंपरा और आस्था के खिलाफ हैं”
  • आयोजकों से पूछा गया कि क्या पैसे कमाने के लिए परंपराओं को भुला दिया गया?
  • चेतावनी दी गई कि अगर आयोजन नहीं रोका गया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा

होटल प्रबंधन की सफाई:
अभी तक दोनों होटलों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि ये प्री-नवरात्रि प्रमोशनल इवेंट हैं।