मेरठ में पति-पत्नी और ‘वो’ का खौफनाक खेल! गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा गया पति, पत्नी बोनट पर लटकी, 5 KM तक दौड़ाई कार – वीडियो वायरल, दोनों गिरफ्तार

मेरठ।* उत्तर प्रदेश के मेरठ से दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। पत्नी ने पति को गर्लफ्रेंड के साथ कार में रंगे हाथ पकड़ लिया तो पति ने कार ही दौड़ा दी। पत्नी अपनी जान बचाने के लिए कार के बोनट पर लटक गई और करीब 5 किलोमीटर तक बोनट पर ही लटकी रही, चिल्लाती रही “भैया बचाओ – भैया बचाओ”।

क्या है पूरा मामला?

  • मामला लोहियानगर थाना क्षेत्र के काजीपुर का है। दंपती की शादी 15 साल पहले हुई थी, दो बच्चे हैं।
  • शनिवार को महिला अपने 14 साल के बेटे के साथ स्कूटी से हापुड़ रोड जा रही थी, तभी पति की कार दिखी।
  • आरोप है कार में पति मयंक के साथ उसकी कथित प्रेमिका माही वर्मा बैठी थी।
  • पत्नी कार के सामने खड़ी हो गई, विरोध किया। पति ने कार रोकने के बजाय स्पीड बढ़ा दी।
  • जान बचाने के लिए पत्नी बोनट पर चढ़ गई। पति 5 KM तक कार दौड़ाता रहा।

काशीराम कॉलोनी में रुकी कार, फिर चला हाई-वोल्टेज ड्रामा:
राहगीरों ने काशीराम कॉलोनी के पास कार को घेर कर रुकवाया। कार रुकते ही पत्नी ने पति को कॉलर पकड़ कर बाहर खींचा, बीच सड़क पर लात-घूंसे, कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान कार में बैठी गर्लफ्रेंड मौका देखकर भाग गई थी।

पुलिस एक्शन:
वीडियो वायरल होते ही मेरठ पुलिस हरकत में आई। पीड़िता सुनीता ने लोहियानगर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में पति मयंक और प्रेमिका माही वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली गई है। एसपी सिटी विनायक भोंसले ने कहा – वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर जांच जारी है।