रायपुर- प्रार्थी अनिल सोनकर द्वारा दिनांक 03.09.2026 को थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा महापौर रायपुर के विरुद्ध अश्लील गाली-गलौज करते हुए एक वीडियो बनाया है, जिसे मिरर छत्तीसगढ़ के एंकर सोमा देवांगन द्वारा बिना आपत्तिजनक शब्दों को हटाये प्रसारित कर समाज में अशांति फैलाने का प्रयास किया गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 475/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित गवाहो से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की तलाश के दौरान आरोपी विजय उर्फ सोनू महेश्वरी को चिन्हित कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जिसके द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जिस पर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
*विजय उर्फ सोनू महेश्वरी पिता नारायण महेश्वरी उम्र 24 साल पता देवपुरी, आमातालाब, दुर्गा मंदिर के पास, थाना टिकरापारा रायपुर

