CG NEWS:ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार

रायगढ़,“ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई औरा कार तथा 8 मोबाइल जप्त किया गया है आरोपियों से 61 लाख 53 हजार से अधिक रुपए की संपत्ति की जप्ती की गई है । लैलूंगा पुलिस द्वारा गांजा तस्करों के एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश करने में मिली सफलता का आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा खुलासा करते हुए मीडिया से जानकारी साझा की गई।

 जानकारी के मुताबिक दिनांक 03 सितंबर 2026 को लैलूंगा पुलिस ग्राम कमरगा में नाकाबंदी के दौरान जमुना की ओर से एक तेज रफ्तार एक काले रंग का सफारी UP 70 DF 0050 आ रही थी जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया टाटा सफारी के चालक ने पुलिस के प्राइवेट वाहन CG 13 AM 0302 को साइड से ठोकर मारते हुए तेजी से पाकरगांव लैलूंगा की और भागने लगा । पुलिस टीम वाहन का पीछा करते हुए ग्राम मोतीपुर के पास पहुंची, जहां  एक स्कूटी OD 12 H 6460 का चालक टाटा सफारी के आगे पायलेटिंग कर रहा था, पुलिस को देख दोनों वाहन छोड़ भागने लगे । पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा । स्कूटी चालक ने अपना नाम गगन कुमार चौधरी निवासी गोंडा अलीगढ़ी, उत्तर प्रदेश तथा टाटा सफारी का चालक अनिल कुमार चौधरी गोंडा अलीगढ़ उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया । आरोपियों से पूछताछ पर जानकारी मिली कि आरोपियों के साथ 6 और गांजा तस्कर इनके साथ उड़ीसा से निकले थे जो 02 हुंडई औरा कार में इनके आगे-आगे, इन्हें पायलेटिंग करते जा रहे थे । मुख्य मार्ग में दोनों हुंडई औरा कार को जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ की थाना सरिया पुलिस ने कंचनपुर बैरियर और बरगढ़ जाने वाले रास्ते पर संदेह के आधार पर पकड़ा । 

गिरफ्तार आरोपी-
01. अनिल कुमार चौधरी पिता किशन सिंह उम्र 36 वर्ष साकिन गोंडा थाना गोंडा जिला अलीगढ़ उत्तरप्रदेश (UP)
02. गगन कुमार चौधरी पिता राजकुमार चौधरी उम्र 25 वर्ष साकिन गोंडा थाना गोंडा जिला अलीगढ उत्तरप्रदेश (UP)
03. संदीप सिंह पिता स्व. राधेश्याम सिह उम्र 23 वर्ष ग्राम कोसड़ा खुदै थाना- मान्डा जिला प्रयागराज (UP)
04. ललीत पाल पिता ओम प्रकाश पाल उम्र 22 साल ग्राम देवरी थाना- घाटा जिला फतेहपुर
05. शुभम सिंह पिता श्री धर्मेन्द्र सिंह उम्र 20 वर्ष ग्राम कल्याणपुर कचरौली थाना – घाटा जिला फतेहपुर (UP)
06. दिपाशुं सिंह पिता तिलक सिंह उम्र. 20 वर्ष ग्राम देवरी थाना घाटा जिला फतेपुर (U.P.)
07. प्रिंस सिंह पिता अमर सिंह उम्र 28 साल ग्राम देवरी थाना घाटा जिला फतेहपुर (U.P.)
08. देवेन्द्र तिवारी पिता सुरेश तिवारी 25 साल ग्राम सेगरधा थाना पश्चिम सरिरा जिला कौसांबी (U.P.)

जप्ती –
01. 34 पैकेट अवैध मादक पदार्थ कुल वजन 34.865 किग्रा कीमती करीबन 17,43,200 रूपये
02. टाटा सफारी कार यूपी 70 डीएफ 0050 कीमती करीबन 200000 रूपये
03. एक नग स्कूटी ओडी 12 6460 कीमती करीबन 30000 रूपये
04. हुंडई कार (औरा) UP 70 RT 1067 कीमती करीबन 9 लाख रूपये
05. हुंडई कार (औरा) UP 70 RT 3451 कीमती करीबन 9 लाख रूपये
06. 08 नग मोबाईल कीमती करीबन 80000 रू

जुमला कीमती 61 लाख 53 हजार 200 रूपये