रायपुर के VIP चौक पर मौत का कंटेनर!*स्कूटी सवार मां की दर्दनाक मौत,8 साल की बेटी गंभीरचालक कंटेनर छोड़कर फरार*

    रायपुर, 25 Oct 2026* – राजधानी के तेलीबांधा VIP चौक पर आज भीषण सड़क हादसे में एक स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उनकी 8 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

    जानकारी के मुताबिक, मां-बेटी स्कूटी से पचपेड़ी नाका से टेमरी गांव जा रही थीं। इसी दौरान VIP चौक पर वे तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आ गईं। टक्कर इतनी गंभीर थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

    हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।