बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर आज तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्राम दरचुरा के पहले इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास अंबिकापुर से रायपुर जा रही रॉयल कंपनी की यात्री बस (CG 04 NM 0859) सड़क पर खराब खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराई।
हादसे की पूरी डिटेल:
- बस में 22 यात्री सवार थे, ज्यादातर सो रहे थे।
- टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया।
- 3 लोगों की मौके पर मौत —
- ड्राइवर भागीरथी यादव (37), जशपुर
- हेल्पर पवन देवांगन (24), बलरामपुर
- यात्री समीम मोहम्मद (39), बलरामपुर
- 8 से 10 यात्री घायल, कुछ बस में ही फंस गए थे।
रेस्क्यू:
- सूचना पर सिमगा थाना पुलिस, Dial 112, एम्बुलेंस और बचाव दल मौके पर पहुंचा।
- बस में फंसे घायलों को गैस कटर से बस की चादर काटकर निकाला गया।
- सभी घायलों को शासकीय अस्पताल सिमगा लाया गया, इलाज जारी है।
- खराब ट्रक सड़क पर खड़ा था, स्टॉपर भी लगे थे, पुलिस जांच कर रही है कि रिफ्लेक्टर था या नहीं, और ड्राइवर को झपकी तो नहीं आई।

