राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचीं – राज्यपाल, CM ने किया भव्य स्वागत*

    रायपुर | देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंच गई हैं। राष्ट्रपति बृहस्पतिवार को एक विशेष विमान से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, माना रायपुर पहुंचीं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

    एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री खुशवंत साहेब, ओपी चौधरी सहित मंत्रिमंडल और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

    आज के 2 बड़े कार्यक्रम रायपुर में:

    1. लोकभवन में स्मारक सिक्का जारी: राष्ट्रपति दोपहर 12:45 बजे लोकभवन में पूज्य माता हासी देवी जी की 200वीं जयंती के सम्मान में ₹200 का स्मारक सिक्का और विशेष डाक टिकट जारी करेंगी। यह सिक्का कोलकाता टकसाल में बना है, 35 ग्राम का है और 4 धातुओं – 50% चांदी, 40% तांबा से बना है।

    2. इंडोर स्टेडियम में युवा प्रबोधन: शाम 4 बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बुढ़ापारा में नुआखाई त्योहार पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व और युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी, जिसमें 4000 युवाओं के जुटने की उम्मीद है।

    कल बस्तर दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति:
    दौरे के दूसरे दिन 23 अक्टूबर को जगदलपुर जाएंगी। सुबह 11 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना और दोपहर 12:45 बजे बस्तर दशहरा के प्रसिद्ध ‘मुरिया दरबार’ में शामिल होंगी। मुरिया दरबार को पारंपरिक आदिवासी सभा या ‘आदिम जन संसद’ माना जाता है।

    सुरक्षा कड़ी, ट्रैफिक डायवर्ट:
    राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए रायपुर और बस्तर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, एयरपोर्ट से लोकभवन और बुढ़ापारा तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। 418b

    CM साय ने कहा – “छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य का विषय है कि राष्ट्रपति महोदया 2 दिन के प्रवास पर आई हैं। 3 करोड़ जनता की तरफ से स्वागत है।