अहमदाबाद /गुजरात से नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए करोड़ों रुपये की ड्रग्स ज़ब्त की है।
₹25.5 करोड़ का नशा ज़ब्त
क्राइम ब्रांच ने इस ऑपरेशन में कुल ₹25.5 करोड़ रुपये मूल्य की नशीली दवाएं बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, ज़ब्त की गई ड्रग्स में शामिल हैं:
- 4,531.220 ग्राम (4.5 Kg) हेरोइन
- 2,497.490 ग्राम (2.4 Kg) मेफेड्रोन (MD)
बताया जा रहा है कि यह ड्रग्स अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्लाई की जानी थी। इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स मिलने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसके पीछे कोई बड़ा अंतरराज्यीय गिरोह सक्रिय है।
जांच जारी
क्राइम ब्रांच ने इस मामले में आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह ड्रग्स कहां से लाई गई थी और कहां सप्लाई होनी थी। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।
गुजरात पुलिस की यह कार्रवाई नशे के कारोबार पर एक बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

