राजधानी रायपुर कथा वाचक भास्कर आचार्य की जमकर कुटाई कर दी गई महिला के पति ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति पर देखा अवैध संबंध के कारण हो गई पिटाई..Viral video

    Toran Kumar reporter:राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कथा वाचक को महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया। घटना के दौरान महिला के पति ने कथा वाचक की पिटाई कर दी और उसकी चोटी काट दी

    जानकारी के मुताबिक, रायपुर निवासी अनिल गुप्ता ने बताया कि उनकी पत्नी रीना गुप्ता का मध्यप्रदेश के रीवा निवासी कथा वाचक भास्कराचार्य के साथ अवैध संबंध था। अनिल गुप्ता को जब इसकी भनक लगी, तो उन्होंने मौका देखकर दोनों पर नजर रखी। एक दिन उन्होंने दोनों को कार में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया।

    इस पर गुस्साए अनिल गुप्ता ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कथा वाचक भास्कराचार्य की जमकर पिटाई कर दी और उसकी चोटी भी काट दी। बताया जा रहा है कि महिला का एक 18 वर्षीय बेटा भी है।

    घटना के बाद अनिल गुप्ता ने पुलिस को आवेदन देकर कहा कि वह अपनी मर्जी से पत्नी रीना गुप्ता को कथा वाचक भास्कराचार्य के साथ रहने की अनुमति दे रहे हैं। मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

    भास्कराचार्य मूल रूप से रीवा (मध्यप्रदेश) के निवासी हैं और उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में कथा वाचन का कार्य करते हैं।