Rajasthan Vidhansabha Chunav 2023
5 वर्ष बाद कांग्रेस में दिखी एक सुखद तस्वीर, चुनावी सभा के बाद कांग्रेसी नेताओं ने किए मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन

Neeraj Singh Rajpurohit (Correspondent Jaipur)

Jaipur : दौसा के सिकराय में कांग्रेस की जनसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित किया। 5 वर्ष बाद कांग्रेस में एक सुखद तस्वीर दिखी। सिकराय से सभा के बाद मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने प्रियंका गांधी पहुंची थी। उसी गाड़ी में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट मौजूद थे।

मुख्यमंत्री गहलोत हमेशा की तरह गाड़ी में आगे की सीट पर बैठे थे। वहीं सचिन पायलट प्रियंका गांधी के साथ पीछे की सीट पर बैठे थे। सिकराय से मेहंदीपुर बालाजी की 18 मिनट की यात्रा में महत्वपूर्ण चर्चा हुई। प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री गहलोत और सचिन पायलट के बीच चर्चा हुई। दर्शन के बाद तीनों नेताओं ने मंदिर के गेट से एक साथ हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। मौके पर मौजूद लोगों ने अपने अपने मोबाइल में यह तस्वीर कैद की।

आपको बता दें कि आज चुनावी सभा के बाद कांग्रेसी नेताओं ने मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन किए। सीएम गहलोत, प्रियंका गांधी ने साथ दर्शन किए। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा, जय जय श्री हनुमान, अव्वल राजस्थान बने। मुख्यमंत्री ने बालाजी के दर्शन करते हुए तस्वीर भी साझा की।

Leave a Reply