गुरुग्राम में हुआ भीषण सड़क हादसा, Wrong Side से आ रही SUV ने  बाइक को मारी टक्कर, युवक की हो गई मौत

0
hi4ug3c8_accident_625x300_20_September_24

गुरुग्राम से सड़क हादसे का एक रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो सामने आया है. इस भीषण हादसे में बाइक चालक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा ओवरस्पीडिंग और गलत साइड ड्राइव के वजह से हुआ है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है.

कार चालक को हिरासत में लिया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि अक्षत गर्ग द्वारका के पोचनपुर का रहने वाला था. वहीं, एसयूवी चालक, कुलदीप कुमार ठाकुर घिटोरनी का निवासी है और एक पीआर कंपनी का सह-संस्थापक है.

मृतक बाइक सवार युवक की पहचान अक्षत गर्ग के रूप में हुई है. बताया जाता है रि अक्षत काफी तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था. तभी गलत साइड से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी. ये टक्कर इतना जोरदार था कि बाइक उछल कर काफी आगे जाकर गिरा और अक्षत भी सड़क पर गिरा. वीडियो को देखने से साफ लगता है कि ये हादसा ओवर स्पीड और गलत साइड ड्राइव करने से हुआ है.

दोस्त नहीं बचा पाया जान!
अक्षत गर्ग का दोस्त प्रद्युमन ने हादसे के बाद उसे बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया. लेकिन वह सफल नहीं हो पाया. गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले को लेकर कई धाराओं में केस दर्ज किया है. क्या कार चालक नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था? इसको लेकर भी जांच जारी है. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन भी जब्त किया है और मामले की जांच जारी है.

डरा रहा है ये वीडियो
प्रशासन की ओर से बार-बार अपील करने के बाद भी लोग ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने है. वीडियो को देखने से यह पता चल रहा है कि रॉन्ग साइड ड्राइव और ओवर स्पीड की वजह से यह हादसा हुआ है. ये वीडियो वाहन चालकों को सावधान करने वाली है. सड़क पर चलते समय ट्रैफिक नियमों का पालन कर हादसे से बचा जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed