Rajasthan news:फलोदी के पास चलती कार पर ऊंट गिरा….चालक गंभीर…ऊंट को क्रेन से हटाया गया….Video

    Rajasthan news:देचू-फलौदी सड़क मार्ग पर बुधवार सुबह एक स्विफ्ट कार और ऊंट के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऊंट कार की छत तोड़कर अंदर बुरी तरह फंस गया। इस हादसे में कार चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि ऊंट भी घायल हुआ।

    यह घटना कोलू पाबूजी गांव के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार फलौदी से देचू की ओर जा रही थी, तभी अचानक एक ऊंट सड़क पर आ गया और कार से टकरा गया। टक्कर के बाद ऊंट कार की छत के ऊपर से अंदर जा फंसा।

    हादसे में स्विफ्ट कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, कार चालक सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा और उसे केवल मामूली चोटें आईं।

    कार में फंसे ऊंट को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब दो घंटे बाद जेसीबी की मदद से ऊंट को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।

    बाहर निकलते ही घायल ऊंट वहां से भाग गया। इस हादसे में किसी भी प्रकार की बड़ी जनहानि नहीं हुई है।