रायपुर: 29.01.2026 को अर्जुन नगर समता कॉलोनी, हाथीराम मंदिर के पीछे रेलवे ट्रैक के पास धारदार हथियार से हमला किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। घायल को मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया।
घटना को गंभीरता से लेते हुए DCP (West) एवं DCP (Crime & Cyber) के निर्देश पर एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट व थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। मृतक की पहचान दुर्गेश ध्रुव (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई।
घटनास्थल व आसपास के CCTV फुटेज तथा मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी लीला राम शर्मा उर्फ लक्की उर्फ दादू, निवासी चौबे कॉलोनी, सरस्वती नगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि मृतक नशे की हालत में गाली-गलौच कर रहा था, जिससे विवाद हुआ और आवेश में चाकू से वार कर हत्या कर दी।
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग चाकू जप्त किया गया।
थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 24/26, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी:
लीला राम शर्मा उर्फ लक्की उर्फ दादू
उम्र – 21 वर्ष
निवासी – चौबे कॉलोनी, जनता क्वार्टर, थाना सरस्वती नगर, रायपुर

