रायपुर। राजधानी रायपुर में हैरान करने देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने स्टेशन रोड स्थित सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, युवती का नाम हनी गुप्ता है, जो चिरंजीवदास नगर, कोहाकुंडा, रायगढ़ निवासी दीपक गुप्ता की बेटी है। युवती पिछले कुछ दिनों से होटल में रह रही थी। वह आज छत पर पहुंची और अचानक नीचे छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मर्ग कायम कर हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन के पास सिद्धि विनायक नाम के होटल का है जहाँएक युवती ने होटल के कमरे से कूदकर आत्महत्या कर ली और नीचे जीआरपी एसपी ऑफिस कैंपस में जा गिरी। जानकारी के अनुसार युवती पिछले कुछ दिनों से सिद्धि विनायक नामक होटल के कमरे नंबर 405 में ठहरी हुई थी और मानसिक रूप से परेशान थी।
पुलिस जांच में यह भी पता चला कि वह विधानसभा थाना क्षेत्र की निवासी थी और परिजनों ने उसके गुम होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। गंज थाना पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में युवती ने यह कदम उठाया? वहीं पुलिस की टीम होटल स्टाफ और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

