रायपुर कमिश्नरेट:गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार।

रायपुर कमिश्नरेट : पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम काम्बले पुलिस उपायुक्त (क्राईम एण्ड साईबर) स्मृतिक राजनाला, पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) उमेश गुप्ता, पुलिस उपायुक्त (उत्तर क्षेत्र) मयंक गुर्जर एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) संदीप पटेल के सतत मॉनिटरिंग में ACCU, ANTF एवं थानों की संयुक्त अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों पर बड़ी कार्यवाही।

प्रकरणों में End to End विवेचना करते हुए उड़ीसा के 05 जिला बरगढ़, बलांगीर, टिटलागढ़, बौध, तथा कंधमाल में एक साथ दबिश देकर गांजा तस्करों को किया गया गिरफ्तार”

क्राईम ए.सी.पी. डॉ. नरेश पटेल के नेतृत्व में लगातार 48 घंटो से अधिक क्राईम थानों एवं ANTF सहित कुल 50 सदस्यों की टीम गठित कर विशेष अभियान चलाकर की गई योजनाबद्ध कार्यवाही।

06 अलग-अलग प्रकरणों में कुल 09 अंतर्राज्यीय आरोपी को किया गया है गिरफ्तार जिसमें 01 महाराष्ट्र एवं 08 उड़ीसा के है मूल निवासी ।

लगातार अंतर्राज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी करने वालो पर की जा रही है कार्यवाही, हाल ही में ए.सी.पी. आजाद चौक द्वारा भी मादक पदार्थ चिट्टा

की तस्करी करने वाले पंजाब के 04 अंतर्राज्यीय तस्करों को किया जा चुका है गिरफ्तार।

भारत के विभिन्न राज्यों जैसे मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, पंजाब एवं उड़ीसा में गांजा सप्लाय का नेटवर्क हुआ ध्वस्त ।

पूर्व के प्रकरणों में गिरफ्तार अंतर्राज्यीय आरोपयों की संख्या पंजाब के 04, उड़ीसा के 12, महाराष्ट्र के 05, मध्यप्रदेश के 04, उत्तर प्रदेश के 08, राजस्थान के 01 तथा बिहार के 02।

अब तक कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के पश्चात् कुल 62 प्रकरणों में 107 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, एन.डी.पी.एस. के अपराध में अभी तक लगभग दो करोड़ पचास लाख की मसरुका जप्त किए है ।।