रायपुर कमिश्नरेट :महिला आरोपी माधुरी जैन उर्फ डॉली है, थाना खमतराई के हिस्ट्रीशीटर उदय जैन की पत्नि*
आरोपी उदय जैन भी नारकोटिक एक्ट के मामले में है वर्तमान में जेल निरूद्ध
पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) उमेश प्रसाद गुप्ता के संयुक्त मॉनिटरिंग में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट रायपुर, एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (A.N.T.F.) तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।
आरोपियों के कब्जे से कुल 6.140 किलोग्राम गांजा किया गया है जप्त।
गांजा तस्करी में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन को भी किया गया है जप्त।
प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में की जा रहीं है विस्तृत पूछताछ।
वर्ष 2026 में अब तक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा गांजा के कुल 17 प्रकरणों में 36 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 191.142 किलोग्राम गांजा, 2,05,700/- रूपये नगदी रकम, 02 नग चारपहिया वाहन, 01 नग दोपहिया वाहन एवं 09 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 1,08,74,900/- (एक करोड़ आठ लाख चौहत्तर हजार नौ सौ रूपये) किया गया है जप्त।
अवैध एवं प्रतिबंधित मादक पदार्थाे, प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं सिरप तथा सूखे नशे की तस्करी, खरीदी-बिक्री, नियंत्रण एवं रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साईबर) रायपुर के पर्यवेक्षण तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साईबर) रायपुर के नेतृत्व में 10 सदस्यीय Anti Narcotics Task Force (A.N.T.F.) टीम का गठन किया गया है। उक्त टीम को End to End एवं फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्यवाही करने सहित स्त्रोत के बारे में विस्तृत जानकारी लेकर उनके विरूद्ध विधिसंगत विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक्टिवा वाहन में सवार एक महिला एवं एक पुरूष अपने पास बैग में गांजा रखें है जो आरंग से रायपुर की ओर आ रहे है।
उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राईम एण्ड साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट, एन्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (A.N.T.F.) तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपियों को पकड़ने हेतु तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत किया कार शोरूम के सामने आरंग – रायपुर रिंग रोड में नाकेबंदी पाईंट लगाया गया। इसी दौरान मुखबिर द्वारा बताए एक्टिवा वाहन जिसमें एक महिला एवं एक पुरूष सवार थे, को आता देख टीम के सदस्यांे द्वारा रूकवाने का प्रयास करने पर वाहन चालक ने वाहन को तेज गति से चलाकर भागने का प्रयास किया, जिसे टीम द्वारा पीछा कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम माधुरी जैन उर्फ डॉली एवं पुरूष ने अपना नाम कृष्ण साहू होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया।
आरोपी माधुरी जैन उर्फ डॉली एवं कृष्ण साहू को गिरफ्तार कर दोनों के कब्जे से कुल 6.140 किलोग्राम गांजा कीमती 3,07,000/- रूपये एवं गांजा तस्करी में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी-04-एन वाय-9483 कीमती 50,000/- रूपये जुमला कीमती लगभग 3,57,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 110/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर End to End कार्यवाही की जा रहीं है।
गिरफ्तार आरोपी –
01. माधुरी जैन उर्फ डॉली पति उदय जैन उम्र 37 साल निवासी सन्यासी पारा पानी टंकी के पास थाना खमतराई रायपुर।
02. कृष्ण साहू पिता दुर्गा प्रसाद साहू उम्र 18 साल निवासी सन्यासी पारा नगर निगम के पास थाना खम्तराई रायपुर।

