Raipur breaking news:अर्धनग्न हालत में कमल विहार में मिली महिला की लाश, दुष्कर्म की जताई आशंका

राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित कमल विहार इलाके में महिला की अर्धनग्न हालत में लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। शव को देखकर दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। 

जिसे प्रथम दृष्टया देखकर ये कहा जा सकता है कि महिला के साथ रेप हुआ होगा और उसके बाद उसके जलाकर मारने का प्रयास किया गया होगा। महिला की उम्र लगभग 30-35 वर्ष है।

लाश सड़ी गली अवस्था में है इसलिए अभी पहचान नहीं हो पायी है।  3 – 4 दिन पुरानी बताई जा रही। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

अज्ञात महिला का शव आग से जला हुआ है। जिसके कारण पहचान नही हो पाई है। अज्ञात महिला कान में टाप्स पहनी हुई है। महिला गले में मंगलसूत्र, पिंक कलर की चूड़ी, पिच कलर गोल्डन वर्क की साड़ी, पहनी है।अज्ञात महिला के संबंध में उनके परिजनों के संबध में किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त होती है तो थाना टिकरापारा जिला रायपुर छत्तीसगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश रावटे के मोबाईल नम्बर 9479191037 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply