हाईप्रोफाइल जुए के फड़ पर पुलिस का छापा: अलग-अलग जिलों के 16 जुआरियों को किया गिरफ्तार, 8 लाख से अधिक नकदी और 3 कार जब्त

    जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईप्रोफाइल जुए की फड़ पर छापा मारा। इस कार्रवाई में पुलिस ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों से जुआ खेलने पहुंचे 16 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ग्राम डगनिया स्थित ग्रीन कोया फार्म के फ्लैट नंबर 10 के लॉन में की गई, जहां आरोपी बड़ी रकम दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे थे।

    गुप्त सूचना पर पहुंची गुंडरदेही पुलिस ने मौके से 8 लाख 12 सौ रुपये नकद और 3 कार जब्त की हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना गुंडरदेही में अपराध दर्ज किया गया है। उन पर धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला कायम करते हुए विवेचना की जा रही है।

    पुलिस ने इन 16 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    स्ल. नं.नामउम्रनिवासी
    1मोहम्मद फहीम38गंज पारा, दुर्ग
    2प्रमोद निवारे37चंगोराभाठा टिकरापारा, रायपुर
    3रोशन कुमार37इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, रायपुर
    4अनिकेत लक्ष्यवाणी27रतन कॉलोनी दानिटोला, धमतरी
    5राजीव तिवारी34शक्ति बाजार, रायपुर
    6केवल दास भारती30कमल विहार, रायपुर
    7नागेश्वर साहू29कांदुल मोहदापारा, रायपुर
    8ओमप्रकाश चंद्रा32देवसागर भटगांव, सारंगढ़-बिलाईगढ़
    9जितेंद्र सिंधी32इंद्रप्रस्थ मस्जिद के पास, रायपुर
    10मनीष पटेल30लाखेनगर, रायपुर
    11संजय महेश्वरी50गंजपारा, दुर्ग
    12पप्पू साहू38राजीव नगर, दुर्ग
    13हेमलाल ढीमर26रुआबांधा, दुर्ग
    14परमानंद कुर्रे30हंचलपुर अर्जुनी, धमतरी
    15कमलेश साहू54बोरियाखुर्द, रायपुर
    16जितेंद्र सिंह32बोरियाखुर्द, रायपुर

    पुलिस का कहना है कि बाहरी जिलों से आकर बालोद में जुआ खेलने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। गुंडरदेही थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध जुए और सट्टे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है ताकि जिले में अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।