Skip to content
R Khulasa
R Khulasa
  • Home
  • National
  • International
  • State
    • Chhattisgarh
    • Orissa
    • Madhyapradesh
    • Jharkhand
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Uttarpradesh
    • Delhi
    • Haryana
    • Gujarat
    • Punjab
    • Goa
    • Jammu Kashmir
    • Assam
    • Rajasthan
    • Andhra Pradesh
    • Hyderabad..
    • Karnatak
    • Keral
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Astrology

कॉमेडियन कुणाल कामरा से मुंबई पुलिस ने की पूछताछ, बोले- कानून का पालन करूंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा!

25/03/202525/03/2025 by Editor

      Kunal Kamra Summoned: कॉमेडियन कुणाल कामरा इन दिनों महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर किए अपने कमेंट को लेकर कानूनी पचड़े में फंसे हुए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस ने उन्हें आज यानी 25 मार्च को सुबह 11 बजे जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए बुलाया है।

      दरअसल, कुणाल कामरा ने अपने हालिया शो में महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी घटनाओं का मजाक उड़ाया था और एकनाथ शिंदे को ‘गद्दार’ कह दिया। उन्होंने बॉलीवुड सॉन्ग ‘दिल तो पागल है’ की ट्यून में कहा- “मेरी नजर से तुम देखो तो गद्दार नजर वो आए। हाय!” वो शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट बंटने की घटना के बारे में बात कर रहे थे।

      View this post on Instagram

      A post shared by Kunal Kamra (@kuna_kamra)

      कुणाल कामरा को मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया

      बता दें कि खार पुलिस ने कॉमेडियन के घर समन भेजा है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह मुंबई में नहीं हैं। MIDC पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि शिवसेना विधायक मुरजी पटेल की शिकायत के आधार पर, सोमवार की तड़के कामरा के खिलाफ विभिन्न भारतीय न्याय संहिता (BNS) धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई थी जिसमें 353(1)(बी) (सार्वजनिक शरारत के लिए बयान देना) और 356(2) (मानहानि) शामिल है।

      इस बीच, जहां कुणाल कामरा के इस बयान पर जमकर बवाल मच रहा है, वहीं दूसरी ओर कॉमेडियन ने माफी मांगने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह उन्हें धमकाने की कोशिश कर रही भीड़ के आगे नहीं झुकेंगे।

      View this post on Instagram

      A post shared by Kunal Kamra (@kuna_kamra)

      कुणाल कामरा ने माफी मांगने से किया इनकार

      कुणाल कामरा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कई पन्नों का बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने साफ सीधे शब्दों में लिखा- “मैं माफी नहीं मांगूंगा। मैंने जो कहा, वह मेरी राय है, और मैं इसके लिए किसी से माफी नहीं मांगूंगा। मैं अपनी अभिव्यक्ति की आजाती का समर्थन करता हूं, और मैं इसके लिए लड़ूंगा। जो लोग मुझे धमकी दे रहे हैं और मेरे खिलाफ हिंसा की वकालत कर रहे हैं, उन्हें यह याद रखना चाहिए कि मैं एक नागरिक हूं और मेरे अधिकार हैं। मैं अपने अधिकारों के लिए लड़ूंगा और मैं अपनी आवाज उठाता रहूंगा।”

      Share this:

      • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
      • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
      • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
      • Share on X (Opens in new window) X
      • Print (Opens in new window) Print
      • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
      • More
      • Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
      • Email a link to a friend (Opens in new window) Email
      • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
      • Share on Threads (Opens in new window) Threads
      • Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
      • Share on Bluesky (Opens in new window) Bluesky
      Categories Maharashtra Tags he said- I will follow the law but will not apologize!, Mumbai Police questioned comedian Kunal Kamra

      छत्तीसगढ़:दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,3नक्सली ढेर,मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद,

      बिलासपुर पुलिस खुलासा:ACCU टीम एवं कोनी थाना के संयुक्त कार्यवाही से अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी करने वाले 3 गांजा तस्करों से 100 किलो गांजा बरामद किया।

      .st1{display:none}Latest posts

      CG BREAKING: सुकमा पुलिस का बड़ा खुलासा! ऑपरेशन आगाज़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी सिंडिकेट ध्वस्त, 25 किलो गांजा जब्त, 5 गिरफ्तार

      22/11/2026

      DELHI BREAKING: बेटे की चाहत में 8 महीने का मासूम अगवा! दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में अलीगढ़ से बचाया, कपल समेत 3 गिरफ्तार*

      22/11/2026

      बेटी से एकतरफा प्यार बना खूनी खेल, पड़ोसी नाबालिग ने चाकू से उतारा मौत के घाट

      22/11/2026

      NJP स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई! सिलहट बॉर्डर से घुसी बांग्लादेशी महिला हैदराबाद जाते हुए पकड़ी गई*

      22/11/2026

      CG BREAKING: सुकमा पुलिस का बड़ा खुलासा! ऑपरेशन आगाज़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी सिंडिकेट ध्वस्त, 25 किलो गांजा जब्त, 5 गिरफ्तार

      22/11/2026

      DELHI BREAKING: बेटे की चाहत में 8 महीने का मासूम अगवा! दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में अलीगढ़ से बचाया, कपल समेत 3 गिरफ्तार*

      22/11/2026

      बेटी से एकतरफा प्यार बना खूनी खेल, पड़ोसी नाबालिग ने चाकू से उतारा मौत के घाट

      22/11/2026

      NJP स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई! सिलहट बॉर्डर से घुसी बांग्लादेशी महिला हैदराबाद जाते हुए पकड़ी गई*

      22/11/2026

      R KHULASA

      हमारा छत्तीसगढ़ खुलासा" एक प्रमुख साप्ताहिक अख़बार है जो छत्तीसगढ़ राज्य में विश्वसनीय समाचार प्रदान करता है। इसके साथ हमारे उन्नत ऑनलाइन पोर्टल www.rkhulasa.com पर भी उपलब्ध हैं।

      ADDRESS

      Address: Marhi Mata Mandir Beside Ambedkar Hospital Gate No-2 Opp Central, Jail Rd, Raipur, Chhattisgarh 492001

      मुख्य संपादक (Editor-in-Chief) : Saniya Raksel

      Mob. No. +91-7509511000

      FOLLOW US ON

      • Facebook
      • Instagram
      • X
      • YouTube

      News feed

      About us

      Privacy policy

      Contact

      © 2026 Rhulasa | Developed by Wepnex