MP:भोपाल – बिट्टन मार्केट दशहरा मैदान में युवक ने पुलिस के ऊपर  उठाया हाथ, हबीबगंज थाना प्रभारी और स्टाफ के साथ की मारपीट, एंट्री को लेकर हुआ था विवाद..देखिए.video

    Sheikh Irfan reporter

    Bhopal Police: दशहरा पर बिट्टन मार्केट दशहरा मैदान में एक युवक ने पुलिस से मारपीट की। युवक ने हबीबगंज
    टीआई से हाथापाई की। दशहरा मैदान में लड़की के साथ एंट्री को लेकर बहस हुई। विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की। युवक के साथ आई लड़की और परिजन ने बीच-बचाव किया।

    एंट्री को लेकर हुआ विवाद

    बिट्टन मार्केट दशहरा मैदान में रावण दहन हो रहा था। पुलिस वालों ने सुरक्षा इंतजाम किए हुए थे। बैरिकेड्स से अंदर युवक और लड़की के जाने को लेकर पुलिस से कहासुनी हुई। बहस के बाद युवक हाथापाई करने लगा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की।

    वीडियो में अपना नाम परीक्षित मुखर्जी बता रहा युवक
    हाथापाई के बाद जब पुलिस ने उस युवक से कहा कि तुम्हारे खिलाफ FIR होती तो इस पर युवक ने कहा कि कर ले जो करना है। जब पुलिस ने कहा कि नाम नोट करो इसका कौन है। इस पर युवक ने खुद बताया कि परीक्षित मुखर्जी।