भोपाल / बैरसिया – वन विभाग ने अवैध काष्ठ तस्करी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। बैरसिया निवासी अरमान खान को लकड़ी की अवैध तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
जांच में हुआ बड़ा खुलासा –
प्रकरण की प्राथमिक जांच में यह तथ्य उजागर हुआ कि आरोपी महाराष्ट्र राज्य से काष्ठ परिवहन के नाम पर जारी कथित अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) का दुरुपयोग कर रहा था। इसी फर्जी NOC की आड़ में मध्य प्रदेश की राज्य सीमाओं के भीतर अवैध रूप से लकड़ी का परिवहन किया जा रहा था।
वन विभाग को लंबे समय से इस फर्जीवाड़े की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। विभाग अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रहा है कि इस फर्जी NOC के जरिए कितनी लकड़ी MP में खपाई गई है।
R Khulasa Note: जंगल से लकड़ी चुराकर फर्जी कागजों पर मालामाल होने का खेल अब नहीं चलेगा। वन विभाग की इस कार्रवाई से बड़े तस्करों में हड़कंप मच गया है।

